Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c25.s3.15

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c25.s3.15

Language
Hindi

c25.s3.15

मि. के ने ‘भारतीय गणितशास्त्र’ नामक अपने पुस्तक में लिखा है कि ‘शब्दों से अंक प्रकट करने की शैली, जो असाधारण रूप से लोकप्रिय हो गई और अब तक प्रचलित है, ई. स. की नवीं शताब्दी के आसपास संभवतः पूर्व की ओर से [इस देश में] प्रवृत्त हुई’ (पृ. ३१). मि. के का यह कथन भी सर्वथा विश्वास योग्य नहीं है क्योंकि वैदिक काल से लगा कर ई. स. की सातवीं शताब्दी तक के संस्कृत पुस्तकों में भी इस शैली से दिये हुए अंकों के हज़ारों उदाहरण मिलते हैं. यदि मि. के ने वराहमिहिर की ‘पंचसिद्धांतिका’ को ही पढ़ा होता तो भी इस शैली के असंख्य उदाहरण मिल आते.