Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c25.s4.44

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c25.s4.44

Language
Hindi

c25.s4.44

इस लिपिपत्र में दो खंड हैं जिनमें से पहिले में कलिंग के गंगावंशियों के दानपत्रों१, प्रतिहारवंशियों के शिलालेख व दानपत्रों२, भिन्न भिन्न लेख और दानपत्रों३, मि. बावर के प्राप्त किये हुए हस्तलिखित पुस्तकों४, नेपाल के बौद्ध ग्रंथों५ तथा जैन पुस्तकों६ से १ से ६ तक के प्राचीन शैली के अंक उद्धृत किये गये हैं. दूसरे खंड में अशोक के लेखों७, नानाघाट के लेख८, कुशनवंशियों के समय के मथुरा आदि के लेखों९, क्षत्रपों और आंध्रवंशियों के समय के नासिके आदि के लेखों१०, क्षत्रपों के सिक्कों११ तथा जग्गयपेट के लेखों एवं पल्लव शिवस्कंदवर्मन् आदि के ताम्रपत्रों१२ से प्राचीन शैली के १० से ६० तक के अंक दिये गये हैं.