Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c30.s9.5

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c30.s9.5

Language
Hindi

c30.s9.5

ईंटों के अतिरिक्त कभी मिट्टी के पात्रों४ पर भी लेख खुदवाये जाते थे और मिट्टी के ढेलों पर भिन्न भिन्न पुरुषों, स्त्रियों आदि की मुद्राएं लगी हुई मिलती हैं, जिनके अक्षर उभड़े हुए होते हैं. पुरुषों की५ मुद्राओं के अतिरिक्त कितने एक ढेलों पर बौद्धों के धर्ममंत्र ‘ये धर्महेतुप्रभवा०’ की मुद्रा लगी हुई भी मिलती हैं. बरतन एवं ढेले लेख के खुदने और मुद्रा के लगने के बाद पकाये जाते थे.