Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s16.1

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s16.1

Language
Hindi

c31.s16.1

कल्याणपुर (कल्याणी, निज़ाम राज्य में) के चालुक्य (सोलंकी) राजा विक्रमादित्य (छठे) ने अपने राज्य में शक संवत् को मिटा कर उसके स्थान में अपने नाम का संवत् चलाया. मालवे के प्रसिद्ध विक्रमादित्य के संवत् से भिन्न बतलाने के लिये शिलालेख्वादि में इसका नाम ‘चालुक्य विक्रमकाल’४ या ‘चालुक्य विक्रमवर्ष’५ मिलता है. कभी इसके लिये ‘वीरविक्रमकाल’६, ‘विक्रमकाल’७ और ‘विक्रमवर्ष’८ भी लिखा मिलता है. यह संवत् उक्त राजा के राज्याभिषेक के वर्ष से चला हुआ माना जाता है.