Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c31.s18.4

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s18.4

Language
Hindi

c31.s18.4

अबुलफ़ज़ल् ने 'अकबरनामे' में, तारीख इलाही के प्रसंग में लिखा है कि 'बंग (बंगाल) में लछमनसेन (लक्ष्मणसेन) के राज्य के प्रारंभ से संवत् गिना जाता है. उस समय से अब तक ४६५ वर्ष हुए हैं. गुजरात और दक्षिण में शालिवाहन का संवत् है जिसके इस समय १५०६ और मालवा तथा देहली आदि में विक्रम का संवत् चलता है जिसके १६४१ वर्ष व्यतीत हुए१ हैं'. इससे शक संवत् और लक्ष्मणसेन संवत् के बीच का अंतर (१५०६-४६५=) १०४१ आता है.