भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s26.7
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s26.7
- Language
- Hindi
c31.s26.7
हिंदुस्तान में मुसलमानों का अधिकार होने पर इस सन् का प्रचार इस देश में हुआ और कभी कभी संस्कृत लेखों में भी यह सन् मिल जाता है१. इसका सब से पहिला उदाहरण महमूद ग़ज़नवी के महमूदपुर (लाहोर) के सिक्कों पर के दूसरी ओर के संस्कृत लेखों में मिलता है२ जो हिजरी सन् ४१८ और ४१९ (ई. स. १०२७ और १०२८) के हैं.