Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s8.10

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s8.10

Language
Hindi

c31.s8.10

३ सिंहसूरिरचित ‘लोकविभाग’ नामक संस्कृत जैन ग्रंथ में उक्त पुस्तक का शकाब्द (शक संवत्) ३८० में बनना लिखा है (संवत्सरे तु द्वाविंशे कांचीशसिंहवर्मणः । अशीत्यग्रे शकाब्दानां सिद्धमेतच्छतत्रये ॥ (लोकविभाग नामक ११ वें प्रकरण के अंत की प्रशस्ति, श्लोक ४) परंतु यह मूल ग्रंथ नहीं किंतु सर्वंनंदि नामक मुनि के बनाये हुए प्राकृत ग्रंथ का परिवर्द्धित संस्कृत अनुवाद है और ई. स. की ग्यारहवीं शताब्दी के पीछे का बना हुआ है क्योंकि इसमें यतिवृषभग्रचित ‘त्रिलोक्यविज्ञप्ति,’ राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष के समय के अर्थात् ई. स. की ६ वीं शताब्दी के बने हुए ‘उत्तरपुराण’ तथा ई. स. की ११वीं शताब्दी के आस पास के बने हुए नेमिचंद्ररचित ‘त्रिलोकसार’ से भी श्लोक उद्धृत किये हुए मिलते हैं. संभव है कि सर्वंनंदि का मूल प्राकृत ग्रंथ शक संवत् ३८० में बना हो, परंतु उसमें इस संवत् के साथ ‘शक’ नाम जुड़ा हुआ था या नहीं इसका जब तक मूल ग्रंथ न मिल आवे तब तक निश्चय नहीं हो सकता. ऐसी दशा में ११ वीं शताब्दी के पीछे के बने हुए ‘लोकविभाग’ के ‘शकाब्द’ को शक संवत् का सब से प्राचीन उल्लेख नहीं कह सकते.