भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c31.s9.3
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c31.s9.3
- Language
- Hindi
c31.s9.3
यह संवत् दक्षिणी गुजरात, कोंकण एवं मध्यप्रदेश के लेखादि में मिलता है. ये लेख गुजरात आदि के चालुक्य, गुर्जर, सेंद्रक, कलचुरि और त्रैकूटक वंशियों के एवं चेदि देश (मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से) पर राज्य करनेवाले कलचुरि(हैहय)वंशी राजाओं के हैं. इस संवतवाले अधिकतर लेख कलचुरियों (हैहयों) के मिलते हैं और उन्हींमें इसका नाम ‘कलचुरि’ या ‘चेदि’ संवत् लिखा मिलता है जिससे यह भी संभव है कि यह संवत् उक्त वंश के किसी राजा ने चलाया हो.