भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c7.137
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c7.137
- Language
- Hindi
c7.137
वैदिक काल में जुआ खेलने का प्रचार बहुत था. एक प्रकार के खेल में चार पासे होते थे जिनके नाम कृत, त्रेता, द्वापर और कलि३ थे और जिनपर क्रमश: ४, ३, २, १ के अंक या चिह्न लिखे या खुदे होते थे४. चार के चिह्न वाला पासा या कृत जिताने वाला पासा था५. ऋग्वेद में एक पूरा सूक्त६ जुआरी (कितव) के विलाप का है जिसमें वह कहता है कि एकपर७ पासे के कारण मैंने अपनी पतिव्रता स्त्री खो दी. यहां एकपर का अर्थ यही है कि जिसपर एक का चिह्न बना हुआ हो८ (अर्थात् हराने वाला पासा).