Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c7.39

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c7.39

Language
Hindi

c7.39

७ बौद्ध धर्मग्रंथ ‘सुत्तंत’ (सूत्रांत) के प्रथम खंड के प्रथम अध्याय में जो बुद्ध के कथोपकथन हैं वे ‘शील’ अर्थात ‘आचार के उपदेश’ कहलाते हैं. उसके संग्रह का समय डॉ. राइस डेविड्स ने ई.स. पूर्व ४५० के आस पास बतलाया है (डे; बु. इं; पृ. १०७), किंतु बौद्ध लोग ‘शील’ को स्वयं बुद्ध का वचन मानते हैं.