Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c8.102

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c8.102

Language
Hindi

c8.102

१८ पृ. एसा. ब्रि; जि. १, पृ. ६०० में तथा डॉ. ई. रॉडिजर् संपादित और परिवर्धित जेसेनिएअस् के हिब्रू ग्रामर् (व्याक-रण) में इस अक्षर का नाम चेथ (च) लिखा है (पृ. १३) परंतु बंबई की छपी हुई 'हिब्रू प्राइमरी रीडर' नामक छोटी पुस्तक में, जिसमें हिब्रू अक्षरों के नाम तथा उच्चारण अंग्रेज़ी और मराठी (नागरी लिपि) दोनों में दिये हैं, इसका नाम 'हेथ्' (पृ. १) और इसका ध्वनिमूचक चिह्न 'ह' (पृ. ३) दिया है. इसीसे ग्रीक (युनानी) अक्षर 'एटा' बना जिससे अंग्रेज़ी का h (ऐच्) अक्षर, जो 'ह' की ध्वनि का सूचक है, तथा इसीसे अरबी का ح (हे), जो 'ह' का सूचक है, निकला है. अत एव हमने इस अक्षर का नाम 'हिब्रू प्राइमरी रीडर' के अनुसार 'हेथ्' लिखा है.