Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c8.18

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c8.18

Language
Hindi

c8.18

सर् विलियम जोन्स२ ने सेमिटिक् से ब्राह्मी की उत्पत्ति होना अनुमान किया, जिसका कॉप३ तथा लेप्सिअस४ ने अनुमोदन किया. फिर वेबर५ ने सेमिटिक् और ब्राह्मी अक्षरों के बीच कुछ समानता दिखला कर उसी मत को पुष्ट किया। जिसको बेन्फ़ी६, पॉट्७, वेस्टर्गाई८, मैक्समूलर९, फ्रेडरिख मूलर१०, साइज११, ह्रिटनी१२ आदि विद्वानों ने थोड़े बहुत संदेह के साथ स्वीकार किया.