Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c8.44

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c8.44

Language
Hindi

c8.44

ई. स. १८६५ में बूलर ने "भारतवर्ष की ब्राह्मी लिपि की उत्पत्ति' विषयक एक छोटी पुस्तक अंग्रेज़ी में लिखी, जिसमें वेबर का अनुकरण कर यह सिद्ध करने का यत्न किया गया कि ब्राह्मी लिपि के २२ अक्षर उत्तरी सेमिटिक लिपियों से लिये गये और बाक़ी के उन्हींपर से बनाये गये हैं, अर्थात् कितने एक अक्षर प्राचीन फिनिशियन- अक्षरों से, कुछ मोअब के राजा मेशा के लेख के फिनिशियन-अक्षरों से और पांच अक्षर असीरिया के तोलों पर खुदे हुए अक्षरों से मिलने हुए बतलाये हैं. इसमें बहुत कुछ खैंचतान की गई है जिसके विषय में आगे लिखा जायगा.