Pramāṇa · Search · About · API

भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c8.57

भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c8.57

Language
Hindi

c8.57

इसी तरह अशोक के समय की ब्राह्मी लिपि का उपर्युक्त हिअरेटिक, फ़िनिशियन् आदि लिपियों के साथ मिलाने करने पर यदि ब्राह्मी उनमें से किसी से निकली हो तो उस लिपि के साथ ब्राह्मी की समानता, अंग्रेज़ी और फ़िनिशियन् के बीच की समानता से बहुत अधिक होनी चाहिये थी क्यों कि वर्तमान अंग्रेज़ी की अपेक्षा ब्राह्मी का फ़िनिशियन् के साथ क़रीब २२०० वर्ष पहिले का संबंध होता है; परंतु ब्राह्मी का उक्त लिपियों के साथ मिलान करने से पाया जाता है कि:—