भारतीय पराचीन लिपिमाला (Bharatiya Pracina Lipimala: The Palaeography of India) c8.59
भारतीय प्राचीन लिपिमाला (Bhāratīya Prācīna Lipimālā: The Palaeography of India) c8.59
- Language
- Hindi
c8.59
असीरिया३ की 'क्युनिफ़ॉर्म' लिपि से न तो फ़िनिशियन् आदि सेमिटिक् लिपियों का और न ब्राह्मी का निकलना संभव है. वह लिपि भी प्रारंभ में चित्रात्मक थी परंतु पीछे से ईरानियों ने उसे वर्णात्मक बनाया तो भी उसके अक्षर चलती हुई क़लम से लिखे नहीं जा सकते. उसका प्रत्येक अक्षर तीर के फल की सी आकृति के कई चिन्हों को मिलाने से बनता है. वह भी एक प्रकार से चीनी लिपि की नांई चित्रलिपि सी ही है और उसका लिखना सरल नहीं किंतु विकट है.