Pracin Bharatiya Veshabhusha c10.s3.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c10.s3.1
- Language
- Hindi
c10.s3.1
सांची के अर्धचित्रों में स्त्रियां दो तरह की साड़ियां पहने दिखलायी गयी हैं। एक में साड़ी घुटनों तक पहुंचती थी और चूनन की लांग पीछे खोस ली जाती थी, फीतेदार पर्यस्तक दोलड़ी करधनी में खोंस दिया जाता था (आ० ९०)३०। दूसरी तरह की साड़ी में एक भाग तो कमर में लपेट लिया जाता था और चूनन की लांग पीछे खोंस ली जाती थी (आ० ९१)३१। साड़ी पहनने की यह रीति आधुनिक सकच्छ साड़ी पहनने की रीति से मिलती है और इसकी चलन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में है। एक तीसरी जगह चूनन बगल में खोंसी दिखलायी गयी है (आ० ९२)३२।