Pracin Bharatiya Veshabhusha c10.s3.21
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c10.s3.21
- Language
- Hindi
c10.s3.21
स्त्रियां कभी सिर से सटी गोल टोपी पहनती थीं (आ० १०३)४३। एक जगह इस टोपी में लटकनदार झालर लगी हुई है (आ० १०४)४४। एक जगह जुलूस में घोड़े पर सवार राजा के पीछे एक स्त्री शिरस्त्राण पहने हुए है (आ० १०५)४५। क्या यह यवनी है जो प्राचीन भारत में राजा के अंगरक्षक का काम करती थी ?