Pracin Bharatiya Veshabhusha c10.s3.25
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c10.s3.25
- Language
- Hindi
c10.s3.25
हम ऊपर कह आये हैं कि ई० पू० पहली शताब्दी में कुछ ऐसी मिट्टी की स्त्री मूर्तियां कौशांबी, मथुरा इत्यादि से मिली हैं जिनकी वेश-भूषा में कंचुक, भारी भरकम शिरोवस्त्र और भारी गहने हैं। स्त्रियों की यह पोशाक भरहुत और सांची के अर्धचित्रों में नहीं मिलती। ये मिट्टी की मूर्तियां शुंगकाल की कही जाती हैं पर ध्यान देने से पता चलता है कि यह ई० पू० पहली शताब्दी की है। लगता है इनके वेश पर शक प्रभाव पड़ा है पर गहने भारतीय हैं। कौशांबी से मिली हुई एक ऐसी ही अखंडित मूर्ति का जो अब इंडियन इंस्टिट्यूट म्यूजियम आक्सफर्ड४६ में है वर्णन नीचे दिया जाता है। श्री जांस्टम की राय में इस मूर्ति का