Pracin Bharatiya Veshabhusha c12.2
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c12.2
- Language
- Hindi
c12.2
गांधार-कला में आयी उत्तर-पश्चिम भारत की वेश-भूषा मिश्रित है । धोती, दुपट्टा, चादर और पगड़ी जैसे शुद्ध भारतीय पहरावे के साथ साथ हम गांधार-कला में पायजामा, अंगरखा, कंचुक और कुलाह भी देखते हैं जो उत्तरापथ के निवासियों के पहरावे के खास अंग हैं । गांधार के पहरावे में यूनानी पहरावे का भी स्पष्ट प्रभाव है जो यूनानियों के साथ साथ इस देश में पश्चिमी एशिया से आया मालूम पड़ता है ।