Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c12.s7.33

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c12.s7.33

Language
Hindi

c12.s7.33

यवनी अथवा विदेशी स्त्रियाँ राजा के अंगरक्षिका का काम करती थीं६७। गंधार की कला में उनका चित्रण हुआ है। इनकी वेश-भूषा दो तरह की होती है यथा यूनानी अथवा भारतीय। यूनानी पोशाक में यवनियाँ घुटनों के कुछ ऊपर तक पहुँचता कंचुक तथा कमरबंद युक्त चुन्नटदार घाघरा पहनती हैं। कंधों पर पड़े दुपट्टे के दोनों सिरे कंचुक में लगी कड़ियों से निकलते हैं और स्तनों को ढाकते हुए कमरबंद में खुंस जाते हैं। वे कुलाहदार टोपियां भी पहनती हैं (आ० १७५)६८। दूसरी तरह की अंगरक्षिकाएं साड़ी पहनती है जिसका एक हिस्सा तो कमर से और दूसरा छुट्टा हिस्सा तिरछे बल छाती पर होता हुआ बायें स्तन को ढाकता है। वे शिखाकार बँधा हुआ एक ढीला कमरबंद और एक भारी चादर अथवा दुपट्टा भी पहनती हैं (आ० १७६)६९।