Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s16.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s16.1
- Language
- Hindi
c13.s16.1
यह कहा जा चुका है कि अधिकतर भारतीय सिले कपड़े नहीं पहनते थे । पुरुष धोती और दुपट्टे पहिनते थे और स्त्रियां साड़ी । हमारे देश की जलवायु को देखते हुए जो वर्ष में अधिकतर गरम और खुश्क रहती है, धोती, दुपट्टा, चादर और साड़ी उपयुक्त और स्वास्थ्यकर पहरावे हैं । लेकिन इसके यह माने नहीं हैं कि भारतीयों को सिले कपड़े पहनने से कोई रुकावट थी । बिना खिले कपड़े सादे होते थे इसलिए धोती, दुपट्टा और चादर ऐसे कलात्मक ढंग से पहने जाते थे कि जिससे पंहनने वाले के सौंदर्य में अभिवृद्धि होती थी और कपड़े भी बड़े सुहावने लगते थे ।