Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s31.1

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s31.1

Language
Hindi

c13.s31.1

जैन साधुओं द्वारा कीमती वस्त्र पहिनने पर प्रायश्चित्त का विधान था । कपड़े पहिनने में यह रोक टोक समझदारी की द्योतक थी, क्योंकि कीमती वस्त्र पहिन कर विहार यात्रा में जाने पर साधु को चोरों का डर था१६१। यही नहीं, कीमती कपड़े पहने हुए साधुओं को अक्सर चुंगी वाले भी गिरफ्तार कर लेते थे और इस संदेह पर कि कपड़े चोरी के होंगे, उन्हें दंड देते थे१६२। इस संबंध में एक जैन आचार्य की कथा दी है। एक समय किसी ने एक आचार्य को एक कीमती शाल (कंबल रत्न) भेंट में दिया । शाल ओढ़े आचार्य को किसी चोर ने रास्ते में देख लिया । आवास में पहुंच कर आचार्य ने शाल के दो टुकड़े कर डाले । रात में चोर आया और छुरी दिखला कर आचार्य से कम्बल मांगा । उन्होंने शाल के टुकड़े कर देने की बात कही पर चोर ने न माना, इस पर आचार्य ने उसे शाल के टुकड़े दिखला दिए । चोर क्रोधित हुआ पर टुकड़ों को जोड़ कर वह जैसे तैसे शाल को ले कर चम्पत हो गया१६३।