Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s34.20
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s34.20
- Language
- Hindi
c13.s34.20
(१०) संघाटी—संघाटियां चार होती थीं। एक दो हाथ चौड़ी, दो तीन हाथ और एक चार हाथ। लंबाई में ये चारों संघटियां साढ़े तीन हाथ से चार हाथ तक होती थीं। दो हाथ चौड़ी एक संघाटी साध्वियां आवसथ में पहनती थीं तीन हाथ चौड़ी दो संघटियों में से एक तो साध्वियां भिक्षा मांगने के अवसर पर पहनती थीं और दूसरी शौच जाने के समय । चार हाथ चौड़ी संघाटी धर्मोपदेश सुनते समय इसलिए पहनी जाती थी कि साध्वियों के सीधे खड़े होने पर उनका पूरा अंग ढक जाय[^१८५।