Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s36.7
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s36.7
- Language
- Hindi
c13.s36.7
सकल कृत्स्न—ये एक तल्ले जूते (एकपुट या एकतलं) होते थे१६६ । इस एक तल्ले जूते को जिसे तलिका कहते थे जैन साधु रात में कांटों से बचने के लिए पहन सकते थे । दिन में ये जूते तब पहने जा सकते थे जब सार्थवाह जिसके साथ जैन साधु चल रहे हों पगडंडी का रास्ता पकड़े क्योंकि ऐसे समय जूते पहनने से चलने में आसानी होती थी१६७ ।