Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c13.s7.43

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c13.s7.43

Language
Hindi

c13.s7.43

१३—पत्रोर्ण—इसे आचारांग सूत्र४६ में पन्नुभ कहा गया है और यह छाल के रेशे से बना एक विशेष प्रकार का वस्त्र था । अमरकोश४७ में पत्रोर्ण एक तरह का रेशम कहा गया है । शायद यह किसी किस्म का जंगली रेशम रहा हो। अमरकोश के टीकाकार क्षीरस्वामी का कहना है इस रेशम को बड़ और लकुच की पत्तियां खाने वाले कीड़े पैदा करते थे ;