Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s19.2
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s19.2
- Language
- Hindi
c14.s19.2
मीरपुर खास (सिंध) से मिले एक मिट्टी के अर्ध चित्र में गुप्त-युग के एक समृद्ध नागरिक की मूर्ति है (आ० ३३३)७६। उसने जांघिया के ऊपर धोती इस तरह से पहन रखी है कि उसका सामना तो घुटनों तक पहुंचता है पर पीछा एंड़ियों के जरा ऊपर । ढीले तौर से बंधे कमरबंद के दोनों मुक्त छोर बायीं ओर लटक रहे हैं। जांघिये के ऊपर धोती पहनने की इस युग में साधारण प्रथा थी । अजंटा की १७ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में भी एक नागरिक जांघिया के ऊपर एक छोटी धोती पहरे दिखलाया गया है । बायीं ओर सफाई से बंधे पटके का छोर नीचे लटक रहा है । वैकक्ष्य के दोनों छोर छाती पर एक मोती के कांटे से फंसे हैं७७।