Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s19.5

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s19.5

Language
Hindi

c14.s19.5

ईडर रियासत के सामलाजी पहाड़ी से मिली एक बेसिर वाली शिव की मूर्ति में एक उच्च गुप्त नागरिक की वेश-भूषा अंकित है । धोती घुटनों के नीचे तक पहुंचती है और उसका चुना हुआ छोर सामने लटकता है । कमर पर बंटे हुए कमरबंद के तीन फंदे हैं। कमरबंद के चुने हुए छोर दोनों ओर देख पड़ते हैं (आ० ३३४)७८। ईडर से मिली एक दूसरी शिव की मूर्ति एंड़ी तक पहुंचती कमर पेटी से बंधी है तथा एक ढीला कमरबंद जांघों को घेरे है (आ० ३३५)७९। जोधपुर रियासत के मंडोर नामक स्थान से मिले एक स्तंभ पर गोवर्धन-धारी कृष्ण एंड़ी तक पहुंचती धोती पहने हैं। कमरपेटी में एक घुमावदार कमरबंद संकर मुट्ठी लगा कर दाहिनी ओर बंधा है (आ० ३३६)८०।