Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s22.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s22.1
- Language
- Hindi
c14.s22.1
अजंटा के भित्ति-चित्रों में राजभृत्य सिले कपड़े अथवा सादी धोती पहने दिखलाये गये हैं। ७ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में बुद्ध के बायीं ओर खड़ा एक सेवक एक चार-खानेदार धोती पहरे हैं (आ० ३५०)९४। १ नं० की लेण के अवलोकितेश्वर वाले प्रसिद्ध भित्ति-चित्र में फूलचंगेर लिए हुए सेवक गहरे भूरे रंग की धारियों वाला कंचुक और एक सुंदर मुकुट पहने है (आ० ३५१)९५। इसी लेण के एक दूसरे भित्ति-चित्र में एक सेवक घुमावदार नक्काशी से सज्जित कंचुक पहने है। अलंकार पट्टियों में बने हैं और उनमें फुल्ला