Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s29.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s29.1
- Language
- Hindi
c14.s29.1
अजंटा के भित्ति-चित्रों में राजा रानियों की सेवा करते और खेलते हुए बच्चे दिखलाये गये हैं। १७ नं० की लेण के माता पुत्र नाम के प्रसिद्ध भित्ति-चित्र में पुत्र धारीदार धोती और छन्नवीर पहने हैं। बालों को यथा स्थान रखने के लिए फीतों का उपयोग हुआ है (आ० ३७६) १२३। उसी लेण में एक दूसरी जगह एक लड़का धोती और पटका पहने दिखलाया गया है और उसके बाल फीते से बंधे हैं (आ० ३७७) १२४।