Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s30.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s30.1
- Language
- Hindi
c14.s30.1
समुद्रगुप्त के साधारण भांति के सिक्कों के पट पर लक्ष्मी देवी एड़ी तक पहुंचती साड़ी और घुटने तक पहुंचता पूरे बांह का कंचुक पहनती हैं, स्तनों के नीचे एक पट्ट बंधा है जिसकी मुट्ठी बायीं ओर दिखलाई गयी है। उनके कंधे चादर से ढके हैं (आ० ३८१)१२९। धनुर्धारी भांति के सिक्कों में लक्ष्मी धोती और अचबहियां कुर्पासक पहने दिखलायी गयी हैं (आ० ३८२)१३०। कौसम से मिली एक गुप्तकालीन शिवपार्वती की मूर्ति में एक जालीदार टोपी, जिसके दोनों ओर फुल्ले हैं, पहने दिखलायी गयी है (आ० ३८३)१३१।