Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s30.12

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s30.12

Language
Hindi

c14.s30.12

पहने दिखलायी गयी है । १ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक रानी महीन कपड़े की बनी बुंदकीदार चोली पहनती है१३६ । उसी लेण के पद्मपाणि वाले चित्र में एक राजकुमारी झीनी मलमल की चोली और१३७ एक छोटी घघरी जिसके खानों में पक्षी और सीढ़ियां बनी हैं और जिसके एक मध्य के खाने में लहरिया बनी है, पहने है। रानी के सिर पर कामदार टोपी अथवा मुकुट है (आ० ३८८)१३८। एक दूसरी जगह एक रानी हल्के रंग का कंचुक, जिसके किनारे पर जवाहिर बने हैं, पहने हैं(आ० ३८९)१३९ । १ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक चौकी पर बैठी रानी धारीदार घघरी स्तनपट्ट और चादर पहने है (आ० ३९०)१४०। उसी लेण के एक दूसरे चित्र में एक स्त्री धारीदार घघरी, जिसके ठीक बीच में फूलों से सजी एक गोट लगी है, पहने है (आ० ३९१)१४१। २ नं० की लेण के एक भित्ति चित्र में एक स्त्री महीन कपड़े की चोली और किनारेदार चंडातक पहने है (आ० ३९२)१४२।