Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s30.7
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s30.7
- Language
- Hindi
c14.s30.7
अजंटा के भित्ति-चित्रों में रानियां एड़ी तक पहुंचती साड़ी या धारीदार घघरी पहनती हैं (आ० ३८५)१३३। दर्पण में अपना मुख देखती हुई एक राजकुमारी तीनलड़ी करधनी और सुनहरे किनारों वाले कमरबंद से बंधी साड़ी पहने है (आ० ३८६)१३४। उसकी एक सेविका पेटी से बंधी साड़ी पहने हुए है और उसके कमरबंद के छोर पीछे लटक रहे हैं। इसी चित्र में एक चामरग्राहिणी की साड़ी की सिलवटें बड़ी सुंदरता से बतायी गयी है। उसमें कमरबंद की मुट्ठी पीछे बंधी है। एक दूसरी जगह एक रानी धारीदार घघरी और टोपी अथवा पगड़ी पहने हैं (आ० ३८७)१३५।