Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s33.13

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s33.13

Language
Hindi

c14.s33.13

२ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र में एक स्त्री छोटे बांहों वाली नीले रेशमी कपड़े की बनी कसी चोली, जिसकी मोहरियों पर मोतियों की झालर है, पहने है१५८। दक्षिण में अब भी चोली की मुहरियों पर सोने के दानों की लड़ें लगाने की प्रथा है। उसी लेण के एक दूसरे चित्र में हम एक दासी के पहरावे में तीन कपड़े यथा, एक कसी चोली जिसके ऊपर शरीर के अंगों के सुगमता से संचालन के लिए बगलों में ऊपर से नीचे तक कटा हुआ सुंदर कंचुक है, तथा अंग सौष्ठव को दिखलाती एक साड़ी अथवा घघरी है (आ० ४०६)१५९। इसी लेण में एक दूसरी जगह हम इसी तरह के एप्रन से मिलने जुलते वस्त्र देख सकते हैं जो सफेद जमीन पर काले सितारों वाले कपड़े से बना है। इसमें शरीर की बगलें दिखलायी देती हैं१६०।