Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s33.8
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s33.8
- Language
- Hindi
c14.s33.8
१७ नं० की लेण के एक भित्ति-चित्र के मध्य में एक दासी जो अपनी वेश-भूषा से विदेशी मालूम पड़ती है, फुल्लों से अलंकृत कंचुक तथा गोल टोपी, जिसके छज्जे ऊपर मुड़े हैं और जिसके चोटी पर कुब्बा है, पहने है१५५। उसी लेण के एक दूसरे चित्र में एक सेविका कंचुक और रुमाल, जिसके दोनों छोरों की गट्ठी गले पर लगी हैं, पहरे है (आ० ४०३)१५६। उसी चित्र में एक दूसरी दासी दो बगल में लगे हुए तस्मों वाली टोपी पहरे है (आ० ४०४)।