Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s9.1

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s9.1

Language
Hindi

c14.s9.1

अजंटा के भित्ति-चित्रों में राजाओं का पहरावा बड़ा सादा यानी केवल धोती दुपट्टे का होता था, लेकिन वस्त्रों के इस सादेपन को वे अपने रत्न जटित मुकुटों की कारीगरी से पीछे डाल देते थे। इस बात में संदेह है कि पेचीदी कारीगरी वाले मुकुट यथार्थ में व्यवहार में लाये जाते थे अथवा नहीं, क्योंकि तत्कालीन साहित्य इनकी ओर संकेत नहीं करता, तथा तत्कालीन गुप्त सिक्कों की राजमूर्तियों की वेश भूषा में भी इनका पता नहीं चलता। संभव है सादी कारीगरी वाले मुकुट यथार्थ में राजाओं द्वारा पहने जाते हों, लेकिन बहुत पेचीदी कारीगरी वाले मुकुट तो देवताओं और बोधिसत्वों के लिए ही थे।