Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c14.s9.8

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c14.s9.8

Language
Hindi

c14.s9.8

विश्वंतर जातक के चित्रण में राजकुमार विश्वंतर राज महल के बाहर निकलते समय आधे बांह का कसा हुआ कंचुक (कूर्पासक), कमरबंद सहित धोती और कुलाहनुमा टोपी पहने दिखलाये गये हैं (आ० २९८)३६। उसी चित्र में राजमहल के अंदर ब्राह्मणों को दक्षिणा बांटते हुए विश्वंतर खूब कामदार मुकुट, छाती को ढंकता हुआ आधे बांह का कसा कंचुक (कूर्पासक) जो मोतियों पर गाँठ से सजा है, उमठे दुपट्टे से बना वैकक्ष्य, छोटी धोती तथा करधनी, जिसके फूंदने नीचे लटक रहे हैं, पहरे हैं (आ० २९९)।