Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.103

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.103

Language
Hindi

c4.103

मथुरा की मूर्तियों से हमें विदेशियों तथा मध्य देश के निवासियों की वेश-भूषाओं का पता चलता है। भारतीय प्रायः सकच्छ लंबी धोती, दोनों कंधों पर पड़ा दुपट्टा और पगड़ियां और पटके पहनते थे । कभी-कभी कमरबंद भी वेश-भूषा का अंग होता था । कभी-कभी कमरबंद रस्सी की तरह बटा होता था । दुपट्टों और कमरबंदों के पहनने के और भी बहुत से ढंग बतलाये गये हैं । घुड़सवार कई फेंटों से बंधी जांघिया पहनते थे ।