Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.13

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.13

Language
Hindi

c4.13

तकुओं की फिरकियों के मिलने से पता चलता है कि लोग सूत कातते थे । एक बरतन के टुकड़े के वैज्ञानिक अध्ययन से पता चलता है कि लोग कपास से अवगत थे । इससे इस बात की भी पुष्टि हो जाती है कि बाबुली भाषा का सिंधु और यूनानी भाषा का सिडोन शब्द सिंधु देश के बने कपास के कपड़े के लिए ही थे । इस तरह कपास से कपड़े बनाने का श्रेय सब से पहले इसी देश को मिलता है।