Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.134

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.134

Language
Hindi

c4.134

पैदल सिपाही कंचुक, रुमाल और कमरबंद पहनते थे । सिपाही रंग बिरंगी पगड़ियां और कंचुक भी पहनते थे । अश्वारोही दुकूल की बनी पगड़ी और वारवाण पहनते थे । युद्ध के अवसर पर सामंतगण पाजामे, कंचुक, स्तवरक के बने वारवाण, चीन चोलक और कूर्पासक पहनते थे । उनकी पगड़ियों में कर्णोत्पल की नालें खुसी होती थीं और उनके सिर केसरिया रंग के उत्तरीय से ढके होते थे ।