Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.147

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.147

Language
Hindi

c4.147

इत्सिंग के अनुसार बौद्ध भिक्षु संघाटी, उत्तरासंग और अंतर्वासक पहनते थे । इनके सिवाय वे निम्न लिखित वस्त्रों का व्यवहार भी कर सकते थे—निषोदक, निवासन, प्रतिनिवसन, कायप्र छन, मुखप्रोँछन, केशप्रतिग्रह और भेषजपरिष्कार चीवर । रेशमी वस्त्र भी पहनने की आज्ञा थी । बौद्ध निकाय के चार संप्रदायों के भिक्षु अपने निवासन अलग-अलग ढंग से पहनते थे और इससे उनकी पहचान हो जाती थी।