Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.176

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.176

Language
Hindi

c4.176

दासियां मोती के गोटों से सजी चोली भी पहनती थीं। एक जगह एक दासी कंचुक, चोली और घघरी पहने है। एक पंखा हांकने वाली स्त्री स्तनपट्ट और घघरी पहरे दिखलायी गयी है। दासियां अक्सर अधबहियां कंचुक भी पहनती थीं । दासियां घघरी के साथ बैकक्ष्य भी पहनतीं थीं । वे बिना कंधों और बाहों वाला कंचुक और छहपहली टोपी भी पहनती थीं । उनकी टोपी कभी-कभी चौपहली और धारदार भी होती थी । एक जगह एक मध्य वर्ग की स्त्री अथवा दासी बिना बांह की चोली पहरे है।