Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.54
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.54
- Language
- Hindi
c4.54
काशी और पुंड्र क्षौम के लिए प्रसिद्ध थे । पत्रोर्ण से बने कपड़ों के नाम उन देशों पर पड़ते थे जहाँ वे बनते थे । इस नियम के अनुसार उसके नाम मागधिका, पौंड्र और सौवर्णकुड्यका पड़े । पत्रोर्ण नाग वृक्ष, लिकुच, बकुल और वट वृक्षों की छालों से निकले रेशों से बनता था, और उसका रंग गेहुंआ, सफेद और मक्खन का सा होता था ।