Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.56
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.56
- Language
- Hindi
c4.56
सूती कपड़ों के नाम भी उन देशों पर पड़ते थे जहां वे बनते थे । माथुर आधुनिक मथुरा में, अपरान्तक अपरांत में, कालिंगक कलिंग देश में और काशिक काशी जनपद में बने कपड़ों के नाम थे । अर्थ शास्त्र से यह सिद्ध हो जाता है कि प्राचीन काशी कपास और क्षौम वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध थी, रेशमी वस्त्रों के लिए नहीं। पूर्वी बंगाल में बने सूती कपड़े को वांगक कहते थे, वत्स देश (आधुनिक प्रयाग के पास) के सूती कपड़े को वात्सक और महिष देश के कपड़े को माहिषक।