Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.72

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.72

Language
Hindi

c4.72

सांची के अर्ध चित्रों में सिपाही इत्यादि कंचुक पहनते हैं। धनुर्धारी पूरे बांह का कंचुक तहमतनुमा धोती, कमरबंद और साफा पहनते थे। पैदल सिपाही धनुर्धारियों की तरह वस्त्र अथवा कमरबंद से बंधी जांघिया पहनते थे । विदेशी शक पूरी बांह का कंचुक, तथा कमरबंद पहनते थे और अपना सिर रुमाल से बांधते थे । एक जगह एक विदेशी अधबहियां कंचुक, जांघिया और बूट पहने दिखाया गया है । विदेशी यूनानी चप्पल भी पहनते थे ।