Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.74

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.74

Language
Hindi

c4.74

उत्तर और दक्षिण भारत की वेश-भूषा में कुछ स्थानिक विशेषताएं थीं। अमरावती के इस युग के अर्ध चित्रों में सद्गृहस्थ लंबोतरा साफा, घुटनों तक की धोती और झब्बेदार कमरबंद बांधते थे। महाराष्ट्र में धोती छोटी होती थी और कमरबंद उमेठे दुपट्टे के होते थे । भाजा के अर्ध चित्रों में एक अंगरक्षक अटपटी पगड़ी और लहरियादार कंचुक पहने है। एक द्वारपाल लंबी धोती कमरबंद, पटका तथा गुंबददार पगड़ी पहनता है और एक सिपाही हल्की पगड़ी, वैकक्ष्य, सरकती धोती और कमरबंद पहनता है । एक जगह घुमावदार पगड़ी आयी है ।