Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.79

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.79

Language
Hindi

c4.79

से, मधुरा की मूर्तियों से और अमरावती और गोल्ली के अर्ध चित्रों से मिलती है। इस काल में उत्तर-पश्चिमी भारत में धोती, चादर, पगड़ी, साड़ी और ओढ़नी के सिवाय कंचुक, शलवार, टोपियां, जिरह-बख्तर और पूरे बूट प्रचलित थे, जैसे ईरानी और मध्य एशिया के पहरावे भी मिलते हैं। यहां हमें यूनानी वेश-भूषा के भी दर्शन मिलते हैं । शक राजाओं की पोशाकों का पता सिक्कों से चलता है। इस युग में दक्षिण भारत में स्त्रियों और पुरुषों की वेश-भूषा काफी सादी होती थी । दोनों ही मलमली कमरबन्द और धोतियां पहनते थे । पुरुष पगड़ी भी पहनते थे । सिपाही और द्वारपाल इत्यादि कंचुक पहनते थे और कभी-कभी उनके सिर पर कुलाहनुमा टोपी भी होती थी ।