Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c4.94

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c4.94

Language
Hindi

c4.94

ये पगड़ियां बंधी बंधाई पहिनी जाती थीं। शीर्षपट्ट बहुधा अलंकृत होते थे। एक शीर्षपट्ट पर मिथुन का आकार है, दूसरे पर सुवर्ण और नाग, तीसरे पर बुद्ध मूर्ति और चौथे पर मोर । पगड़ी का ऊपरी सिरा पंखे जैसा होता था, और फेंटे खूब सजी हुई। एक पगड़ी में गरुड़ मूर्तियों से सज्जित एक पट्टी है जिसके बंद हवा में पीछे फड़फड़ाते दिखाये गये हैं ।