Pracin Bharatiya Veshabhusha c6.s2.1
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c6.s2.1
- Language
- Hindi
c6.s2.1
कंबल७ और शामुल्य८ स्त्रियों और पुरुषों के नित्य के पहिनने के वस्त्र थे। कंबल से शायद खुरदरे ऊनी कपड़े का तात्पर्य रहा हो । प्रो० प्रिजलुस्की के मतानुसार९ कंबल मुंडा-ख्मेर भाषा का शब्द है और वैदिक संस्कृत ने इस शब्द को उस भाषा से उधार लिया है। अथर्ववेद में सबसे पहले यह शब्द आने से यह धारणा होती है कि इस शब्द को आर्यों ने आदिवासियों से अधिक घनिष्ठता बढ़ने पर अपना लिया। शामुल्य समूर का बना कपड़ा होता था। पर