Pracin Bharatiya Veshabhusha c7.s18.25
Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c7.s18.25
- Language
- Hindi
c7.s18.25
भिक्षु धार्मिक शिक्षा ग्रहण करते समय चप्पल नहीं पहन सकते थे[^११८। आराम में प्रवेश करते हुए भिक्षुओं को आदेश था कि वे अपनी चप्पलें अथवा पादुकाएं उतार दें और उनसे गरदा पीट कर निकाल दें। बाद में वस्त्र मांग कर चप्पलें पोंछें। पहले सूखे कपड़े से और बाद में गीले कपड़े से जूते पोंछने का आदेश मिलता है[^११९।