Pramāṇa · Search · About · API

Pracin Bharatiya Veshabhusha c7.s2.8

Prācīn Bhāratīya Veśabhūṣā c7.s2.8

Language
Hindi

c7.s2.8

कपास—हम दूसरे अध्याय में दिखला चुके हैं कि वैदिक साहित्य में कपास का सर्वप्रथम उल्लेख आश्वलायन गृह्य सूत्र में आया है। पाणिनि के सूत्रों में कर्पास का उल्लेख नहीं है लेकिन पाणिनि तूल से, जैसा कि ईषीका तूल६ से मालूम पड़ता है परिचित थे। तूल का अर्थ बाद में तो कपास होता है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि पाणिनि के युग में भी इस शब्द के यही अर्थ होते थे। आचारांग सूत्र७ में भी तूल (तूलकड) का उल्लेख है लेकिन